कोरियाछत्तीसगढ़

नगर पंचायत खोंगापानी में पानी की विकराल समस्या को लेकर पार्षदों की अगुवाई में वार्डवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन व मटका फोड़कर किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी

आप को बता दे कि नगर पंचायत खोंगापानी के कई वार्डों में गर्मी आते ही पेयजल की विकराल समस्या आन पड़ी है। वहीं कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां पर पेयजल की समस्या हमेंशा बनी रहती है.जिससे इन वार्डों के निवासियों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस संबंध में पार्षदों ने कई बार सीएमओ से शिकायत की मगर पेयजल की व्यवस्था नहीं सुधारे जाने के कारण संबंधित वार्ड के पार्षदों की अगुवाई में नगर पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन व मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पार्षदों ने पानी के लिए नगर प्रशासन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button