बलरामपुर

पहुंच विहीन क्षेत्र बाड़ी चलगली का संसदीय सचिव ने किया दौरा… ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर। जिले के सामरी क्षेत्र के पहुंच विभिन्न इलाकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने एक पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज उन्होंने बाड़ी चलगली गांव का दौरा किया जहां पहुंचना बेहद ही मुश्किल है। राजपुर विकाशखण्ड अंतर्गत भौगोलिक क्षेत्रफल से इस गांव तक पहुंचने के लिए शंकरगढ़ विकासखंड को पार करना पड़ता है।
गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और यहां लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आज संसदीय सचिव के निर्देश पर यहां शिविर का आयोजन किया गया जहां सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे हुए थे और ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जनप्रतिनिधि के साथ ही अधिकारी को भी एक साथ अपने बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश हुए और उन्होंने अपनी सभी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button