कोरियाछत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने चोरी की 05 मोटर सायकल सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार,बेचने के फिराक में थे आरोपी

कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ पुलिस को चोरी की 05 मोटर सायकल सहित दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की मोटर सायकल को बेचने के फिराक में थे.जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कार्यवाही की है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अनसूलझे एवं चोरी के मामलो की समीक्षा की जा रही है तथा क्राईम मिटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को निराकरण के निर्देश दिए जा रहे थे एवं प्रत्येक प्रकरणो की स्वयं उनके द्वारा समीक्षा की जा रही थी उसी इसी दौरान मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में मनेन्द्रगढ़, झगराखाण्ड के ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार घुम रहे है। मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल आरोपियो की घेराबंदी करने थाना मनेन्द्रगढ टीम परसगढ़ी क्षेत्र रवाना हुई तथा मुखबीर के बताये अनुसार चिन्हिकिंत व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम रोहित यादव व सूजीत कुमार यादव बताया जिनके कब्जे से कुल 05 नग मोटर सायकल बरामद हुई। आरोपियो के विरुद्ध धारा 379, 34 के तहत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।                   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button