बलरामपुर

महिला कांग्रेसी सांसदों से अभद्रता का आरोप, जिला कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…

राजपुर -कांग्रेस की महिला सांसदों से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर आज बलरामपुर जिले में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा का पुतला फूंका।पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।


अम्बिकापुर से बलरामपुर एनएच 343 मुख्य मार्ग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया,सड़क पर भारी भीड़ जमा होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई और दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।नारेबाजी के बाद युथ कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में हल्की झड़प भी देखने को मिली।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नही हैं और जब महिला सांसदों के साथ अपमान होगा तो दूसरी महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी।कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने कहा कि ये सब भाजपाई गुंडों का काम है।


इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लालसाय मिंज वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय,सुरेश सोनी,पूरन जायसवाल कन्नीलाल जायसवाल,राम बिहारी यादव,श्रीमती किरण तिर्की, नीरज तिवारी विद्यानंद दुबे, प्रमोद ठाकुर,बृजेश मिश्रा, दयासागर सिंह,इकबाल खान, विकास बंसल, सुदामा राजवाड़े,मरियानुस, विलियम सोरेन, पित्तरुस केरकेट्टा,राहुल भारती,संतोष सोनी,रवि सोनी,सुनील केरकेट्टा सरजू राम, पंकज जायसवाल, चन्दर यादव,अदित्य विभु, सुरेश यादव,भारत राम व अन्य कांग्रेसीजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button