क्राइमदुष्कर्मबलरामपुर

मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना 5 साल की बच्ची के साथ उसके ही फूफा ने की बलात्कार

बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां पर एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके ही फूफा ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने नाना के घर टीवी देखने गई हुई थी वहीं पर उसका फूफा काफी दिनों से रह रहा था आरोपी ने बच्ची को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया और रास्ते में मक्के के खेत में पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पीड़िता आहत है और उसने जब घर में जाकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी तो तत्काल उन्होंने पस्ता थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button