छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के आश्वासन पश्चात स्वास्थ्य संयोजकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल किया समाप्त,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-*आज दिनांक-31/03/2022 को मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्वास्थ्य संयोजको
का अनिश्चिकालीन महाआंदोलन स्थगित , लोगों को राहत!*

सूबे के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संयोजको से अपने निवास पर भेंट एवं चर्चा किया है ।
स्वास्थ्य संयोजको द्वारा 21 मार्च 2022 से 6 सुत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे
मुख्यमंत्री से चर्चा एवं आश्वासन पश्चात हड़ताल को खत्म किया गया है ।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य संयोजकों के आंदोलन से पूरे प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था
चरमरा गई थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य संयोजको के
प्रतिनिधिमंडल से देर रात मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर चर्चा के लिए बुलाया, भेट एवं
चर्चा हेतु बिलाईगढ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने भी सहयोग किया,
जिसके लिए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधीमंडल ने उनका आभार व्यक्त
किया है। मुख्यमंत्री ने मांगो के संबंध मे एवं कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल स्वास्थ्य
कर्मियों की मांगो का पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस
सरकार अपने घोषणापत्र के सभी वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है, एवं बहुत जल्द स्वास्थ्य
संयोजको के वेतनविसंगति का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया है। अन्य 5 सुत्रीय
मांगो पर विभागीय अधिकारीयों को निर्देशित करने का आश्वासन प्रतिनिधीमंडल को
मिला है।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष एवं बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार महंत ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय विभागीय स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से
मांगो के संबंध में चर्चा उपरांत विभागीय अधिकारीयों को निर्देशित कर दिया गया है।
तत्संबंध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात
कर वेतन विसंगति के निराकरण हेतु अनुरोध किया है, जिस पर मुख्यमंत्री के ठोस
आवश्वासन उपरांत हडताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रतिनिधीमंडल मे
टारजन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीण डीडवंशी प्रदेश सचिव, सरोज बाघमार प्रदेश महिला
प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरीश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. अवस्थी प्रदेश महामंत्री.छ. ग.
संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन शामिल थे। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी
संघ के प्रतिनिधीमंडल ने विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं केदार
जैन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button