बलरामपुररामानुजगंज

रामानुजगंज सेंट मैरी स्कूल में शिक्षक ने डंडे से कर दी छात्र की पिटाई।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

सेंट मैरी स्कूल में मासूम छात्र की शिक्षक ने डंडे से बेरहमी से कर दी पिटाई, सवालों के जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने गुस्से में आकर कक्षा छठवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षक अभय एक्का ने छात्र के परिजनों से लिखित में माफी मांगी, शिक्षक को भेजा गया छुट्टी पर।

रामानुजगंज से सटे हुए ग्राम पंचायत पुरानडीह में संचालित सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत एक छात्र की शिक्षक अभय एक्का के द्वारा डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है


सिलेबस याद करके नहीं गया था शिक्षक के द्वारा पुछने पर छात्र प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाया तभी गुस्से में आकर शिक्षक अभय एक्का ने छात्र की डंडे से हांथ और पैरों में बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्र ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल तथा शिक्षक से छात्र को पीटने का कारण पुछा जिसका जवाब उन्होंने दिया इसे कल याद करके आने की बात कही गई थी लेकिन याद नहीं किया जिसके कारण उससे मैंने उसे मार दिया है

जिसके बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और शिक्षक और छात्र के परिजनों के साथ में समझौता कराने की बात आई छात्र के परिजनों ने लिखित माफीनामा मांगने पर माफ करने की बात कही इसके बाद तत्काल शिक्षक ने लिखित में माफी मांगा

स्कूल व्यवस्थापक ने शिक्षक को छुट्टी पर भेजा

अब इस पूरे मामले में समझौता करने की बात सामने आ रही है हालांकि शिक्षक ने भी लिखित में माफी मांग ली है जिसके बाद छात्र के परिजनों ने भी शिक्षक को माफ कर दिया और फिलहाल शिक्षक अभय एक्का छुट्टी पर चले गए हैं.

Related Articles

Back to top button