बलरामपुररामानुजगंज

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली तिरंगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब

रामानुजगंज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने के लिए नगर पंचायत रामानुजगंज द्वारा अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा पद यात्रा में विशेष रूप से स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर के पटेल,उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अशोक जैसवाल, एस डी एम गौतम सिंह, तहसीलदार विनीत सिंह, सी एम ओ दीपक एक्का सहित पार्षदों एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए इस दौरान लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा देशभक्ति के भावना से ओतप्रोत देशभक्ति के गानों के बीच निकली तिरंगा पदयात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर में निकली तिरंगा पदयात्रा में जिस प्रकार से आप लोगों का जनसैलाब उमड़ा यह आपके देश प्रेम को दिखलाता है निश्चित रूप से हर देशवासी में देश प्रेम की भावना का संचार ऐसे कार्यक्रमों से होगा एवं वे देश हित में कार्य करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहां की आजादी के75 वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान ने सभी भारतवासियों को राष्ट्रीयता से ओत प्रोत कर दिया है

बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक हुए शामिल तिरंगा पदयात्रा में विधायक नगर पंचायत अध्यक्ष ,पार्षद,गणमान्य नागरिक के साथ-साथ आंगनबाड़ी की बहने, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय नागरिक सहित बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं सम्मिलित हुई तिरंगा पद यात्रा को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते बन रहा था एक ओर जहां तिरंगा यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा वहीं सड़क के दोनों ओर देखने वालों की लंबी कतार लग गई।

बारिश में भी चलता रहा तिरंगा यात्रा………. तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश होने लगी परंतु लोगों में देशभक्ति का ऐसी भावना की पानी बरसने लगा परंतु तिरंगा यात्रा में विघ्न नहीं डाल सका। तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोग बिना तितर बितर हुए तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे के साथ चलते रहे।

आज के तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है। नप अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नागरिकों इस तिरंगा को सम्मान के साथ अपने अपने घरों में लगाने का अनुरोध किया है। आज इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर सभी नगरवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। पार्षद अशोक जयसवाल ने तिरंगा यात्रा को देशभक्ति की भावना का संचार करने वाला व देश जोड़ने वाला बताया। इस दौरान आर एस एस के जिला संघचालक सुभाष जैसवाल, वरिष्ठ पार्षद राजेश सोनी, मुकेश जैसवाल, विजय रावत, राजनाथ विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता,कौशल जयसवाल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, अभिषेक सिंह,प्रमोद कश्यप, अनूप कश्यप,सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, सनोज दास, प्रदीप अग्रवाल, मधु गुप्ता, पुष्पा सिंह, सुमिला कुशवाहा,अजय गुप्ता बॉलकेश प्रजापति, बहादुर सिंह, रामध्यान गुप्ता, सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button