Uncategorizedछत्तीसगढ़बलरामपुर

करोड़ो की लागत से बने जल आवर्धन प्रदाय योजना का होगा लोकार्पण,,,लोगो को मिलेगी पानी की सुविधा…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक तेरह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आवर्धन जल प्रदाय योजना का लोकार्पण संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज एवम नगर पंचायत अध्यक्ष  सहदेव लकड़ा व पार्षदगण के आतिथ्य में संपन्न की जाएगी। नगरवासियों के द्वारा आवर्धन जल प्रदाय योजना की मांग बीते दस वर्षो से लगातार की जा रही थी जिसे लेकर वर्ष 2010 में तत्कालीन संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप पार्षद पुरनचंद्र जायसवाल विश्वास कुमार गुप्ता अभिषेक गुप्ता ने नगर भ्रमण कर लगाया था जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने पुरनचंद्र जायसवाल विश्वास कुमार गुप्ता अभिषेक गुप्ता के ऊपर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने से नगर सहित आसपास के लगभग पांच हजार नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जल प्रदाय योजना के लोकार्पण की जानकारी मिलने से नगरवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल हैं।

जल प्रदाय योजना के लोकार्पण की जानकारी मिलने से आज हमे लग रहा हैं की हमारी उम्मीद पूरी होते दिखाई दे रही हैं।मुक़दमा के दौरान कई कठिनाई आई लेकिन फिर भी हम लोगो ने कभी उम्मीद नही छोड़ा मुक़दमा में भी बरी हुए और अब लोकार्पण की सूचना ने हमे एक नई उम्मीद दे दी हैं।
पुरनचंद्र जायसवाल पार्षद नगर पंचायत राजपुर

हमारी कोशिश हमेशा रहेगी की नगर विकास में कोई कमी न रह जाए और किसी जनहित के मामले को लेकर कोई मुकद्दमा झेलना भी पड़े तो उससे कभी पीछे नहीं हटूंगा।
विशवास कुमार गुप्ता पार्षद नगर पंचायत राजपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button