छत्तीसगढ़बलरामपुर

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ कलम बंद कर करेंगें आंदोलन,,, अपनी मांगों को लेकर करेंगें हड़ताल…

राजपुर। बलरामपुर जिले के छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ एक बार पुनः अपने माँगो को लेकर कलम बंद कर आंदोलन की तैयारी में है।इस संबंध में बलरामपुर जिले के छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक घोषित आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के सम्मान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति करने के लिए तृतीय चरण के आंदोलन कलम बंद, काम बंद हड़ताल में जिले के समस्त लिपिकों से सहयोग मांगा है साथ ही उन्होंने शत प्रतिशत आंदोलन में समर्थन देकर आंदोलन को सफल बनाने हेतू आग्रह भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button