बलरामपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, देखिए वीडियो….

रामानुजगंज न्यूज़ डेस्क -लरंगसाय चौक पर आज एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, एक्सीडेंट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है वहीं पुलिस की टीम मामले की विवेचना में जुट गई है।

सीसी टीवी में रिकॉर्ड वीडियो

कार कहां की है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है लेकिन इसका नंबर झारखंड का है दोपहर 2 बजे के आसपास सामने से तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की कार ने पहले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी और घसीटते हुए लगभग 50 मीटर दूर तक ले गई इसके बाद एक गैरेज में जाकर घुस गई वहां खड़ी मोटरसाइकिल कार के नीचे दब गई है।
एक्सीडेंट में हुए घायलों को तत्काल रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है लेकिन इस घटना के बाद वहां भगदड़ सी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button