छत्तीसगढ़बलरामपुर

पटवारियों का हुआ तबादला,,, देखे किसको कहाँ मिला प्रभार…

राजपुर।अनुविभागीय अधिकारी ने अपने जारी आदेश में पटवारियों के स्थानांतरण के साथ हल्का में संशोधन कर नवीन कार्य हल्का एवं अतिरिक्त प्रभार सौपा है।
        अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम ने जारी आदेश में पटवारी आशीष कुजूर तहसील राजपुर को तहसील शंकरगढ़ एवं पटवारी राहुल सिंह तहसील शकरगढ़ को तहसील राजपुर में आपसी सहमति के आधार पर आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से पदस्थ किये जाने के फलस्वरूप तहसील राजपुर से पटवारी आशीष कुजूर को तहसील शंकरगढ़ हेतु तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया है तथा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत आगामी आदेश पर्यन्त तक निम्न पटवारियों को अकित स्थान पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया है।पटवारी साधु बिना भगत को झींगों के अलावे गोपालपुर का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे वहीँ अनुमति पैकरा खुखरी से भिलाई खुर्द,कुमारी गौरी दास को भिलाई खुर्द से खुखरी,विजय गुप्ता को नवकी से राजपुर,धीरेंद्र उर्मलिया को राजपुर से नवकी,राहुल सिंह को बरियों,अमरजीत भगत को बासेन का अतिरिक्त प्रभार,पप्पू कुमार सोनी अतिरिक्त प्रभार परती व बाड़ी चलगली,अनंत साय को चौरा से बदौली एवं अजेन्द्र टोप्पो को बदौली से चौरा हल्का में पदस्थ किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button