छत्तीसगढ़बलरामपुर

पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार,,,चलगली पुलिस की कार्यवाही…

News Desk
चलगली थाना क्षेत्र में पत्नी की बेरहमी से हत्या के आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
         जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को दिन में करीब चार बजे चलगली सुरसा निवासी रामधनी व उसकी पत्नी हिरमन के बीच लड़ाई झगड़ा जमकर हुआ इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी पर रोज-रोज मुझे काम करने के लिए बोलती है,आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुए घर में रखे धारदार टांगा से अपनी पत्नी के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया।घटना में उसकी पत्नी हिरमन की मौके पर ही मौत हो गई।घटना पश्चात मृतिका के देवर जगदेव की रिपोर्ट पर चलगली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
        पुलिस ने ग्राम सुरसा बीचपारा थाना चलगली निवासी रामधनी पिता स्व.रामअवतार उम्र 28 वर्ष को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है।इस दौरान थाना प्रभारी सुनील तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक बैजनाथ राम,प्रधान आरक्षक फूलचंद पलांगे,आर. पंकज पटेल, ईश्वर प्रताप सिंह, अनुप मनबोध मरकाम, सचित कुशवाहा एवं रामकेश आयम का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button