छत्तीसगढ़बलरामपुर

बिरसा मुण्डा स्मृति फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,,,घुटराडीह को 0-3 रन से हराकर गोविन्दपुर ने की जीत हासिल…

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बिरसा मुण्डा स्मृति फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुसमी के हाईस्कूल खेल मैदान में मंगलवार को किया गया। जिस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसमी सह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा की उपस्थिति में खिलाड़ियों के परिचय उपरांत फुटबॉल मैच प्रारम्भ किया गया।
          फुटबॉल मैच प्रारंभ करने के पूर्व आयोजक समिति के संरक्षक रामचन्द्र निकुंज, राजेन्द भगत सहित सभी पदाधिकारी व अतिथियों ने बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके उनकी महत्वकांक्षाओं को नमन किया. जिसके बाद सभी अतिथियों ने फुटबॉल खेलने पहुचे घुटराडीह व गोविंदपुर के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला उपजाई करते हुवे परिचय लिया. बिरसा मुण्डा स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश लेकर पहुँचे ग्राम घुटराडीह व गोविन्दपुर के खिड़कीयों के मध्य फुटबॉल खेलकर आज मंगलवार से इस प्रतियोगिता का शुरुआत कर दिया गया। उद्घाटन मैच में घुटराडीह व गोविंदपुर के मध्य खेले गए इस खेल में शुरू से ही गोविन्दपुर का दबदबा घुटराडीह के खिलाड़ियों पर हाबी रहा. जिसके परिणाम स्वरूप गोविन्दपुर के खिलाड़ियों ने घुटराडीह के खिडालियों को पराजित कर 0-3 गोल से जीत हासिल किया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों सौरभ कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 21 हजार नगद, द्वितीय पुरुस्कार 11 हजार नगद व ट्राफी सहित आकर्षक उपहार रखी गई हैं. आज के इस बिरसा मुंडा स्मृति फ़ुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत के अध्यक्ष हुमंत सिंह, इंद्रदेव नाग, खसरू राम बुनकर, कमेंट्री मों. जुनैद सहित सैकड़ों दर्शक व नगर तथा ग्रामवासी उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button