छत्तीसगढ़बलरामपुर

मुख्यमंत्री ने जन उपयोगी लोक हितकारी बजट पेश किया है,इससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है,,,मनोज अग्रवाल…

राजपुर। जिला जेल संरक्षक एवं कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा आज छत्तीसगढ़ में जनउपयोगी लोक हितकारी बजट पेश किया है।उन्होंने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। बजट में भूमिहीन मजदूरों को 6000 से बढ़ाकर ₹7000, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा मंडल के परीक्षा में शुल्क माफ, युवाओं के लिए युवा मितान क्लब,नगरीय क्षेत्रों में दाई दादा क्लिनिक इस तरह हर क्षेत्र एवं हर वर्ग के लोगों के लिए उन्होंने एक शानदार बजट छत्तीसगढ़ की जनता को दिया इससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button