कोरियाछत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पॉकिटमार के शिकार हुवे मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल,चोर ने विधायक के पॉकेट से आईफोन किया चोरी, विधायक ने जीआरपी थाने में कराई शिकायत

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल का कीमती आईफोन रायपुर रेलवे स्टेशन में चोरी हो गया. ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी ने उनकी जेब से कीमती आईफोन पार कर दिया. आपको बता दें कि श्री जायसवाल बुधवार की देर रात रायपुर से निज निवास चिरमिरी के लिए दुर्ग -अम्बिकापुर ट्रेन से आने वाले थे .जैसे ही रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई. विधायक के पीए आकाश बरनवाल ने रायपुर जीआरपी थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि केंद्र सरकार की कमी झलकती है। सभी संस्था को केंद्र सरकार कमजोर करने का काम कर रही है. जीआरपी को मजबूत करने की आवश्यकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button