कोरियाछत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के बीएमओ डॉक्टर सुरेश तिवारी ने कुपोषित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन,केक काटकर बच्चों के संग बच्चे बने डॉक्टर,लोगों से कुपोषित बच्चों की सेवा करने और इनके बीच जन्म दिन मनाने की अपील

कोरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के बीएमओ डॉ. सुरेश तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वहीं डॉक्टर सुरेश तिवारी ने लोगों से अपील करते हुवे कहा कि अस्पताल आकर बच्चों की सेवा करें.अपना जन्म दिन अस्पताल में आकर मनाएं ताकि इन बच्चों के लिए कुछ किया जा सके.बच्चे देश के भविष्य हैं अगर देश को अग्रणी पंक्ति में लाना है तो इनका स्वास्थ्य होना आवश्यक है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विकास पोद्दार, डॉ एस एस सिंह, डॉ निवेदिता, डॉ ओ एल वर्मन, डॉ अभिषेक मयंक, डॉ कीर्ति चौहान, सुलेमान खान, एस मंडल, संतोष, लक्ष्मी, दीक्षा, अनुपमा सिंह, जितेन्द्र, मुकेश, रौशन, द्वारिका एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को केक व मिठाई खिलाई। साथ ही समस्त चिकित्सक व अधिकारी/कर्मचारियों से अपील की अपना जन्म दिन पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों के साथ मनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button