बलरामपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर जिला बलरामपुर पुलिस विभाग की उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ व मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात” जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं महिलाओं के इस सम्मान का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और अपनी शक्ति साबित कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कहा गया की महिला सशक्तिकरण के संबंध में यह दिवस केवल 1 दिन के रूप में नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान कर सुरक्षित माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता बुद्धिमत्ता और साहस के बल पर हर परिस्थितियों में अपना वर्चस्व कायम किया है तथा कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं महिलाओं ने हर रूप में अपनी शक्ति काबिलियत और इच्छाशक्ति को साबित किया है।

पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में पदस्थ सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका में “प्रशंसा” ईनाम देकर सम्मानित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू द्वारा जिले में पदस्थ कुल 183 महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उनके सेवा पुस्तिका में प्रशंसा इनाम अंकित कर सम्मानित किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की हेलमेट बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया हेलमेट बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से निकलकर शहर में भ्रमण कर थाना कोतवाली बलरामपुर में रैली का समापन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील कुमार नायक द्वारा कहा गया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने देश के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है घर और बाहर सभी जगह महिलाएं अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य करने के फल स्वरुप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिनमें महिला आरक्षक/ प्रधान आरक्षक दीपिका एकका, सुनीता कुजुर, सुश्रिता लकड़ा, स्वाति मिंज, पदमा यादव, माधुरी कुजुर, सुमन प्रजापति, सुषमा पैकरा, बीव्यानी तिग्गा, गुल्फी तिर्की, प्रभा सारथी, निरीक्षक नीलिमा तिर्की, महिला आरक्षक शशि कला तिर्की, सुजीता पैकरा, अन्नपूर्णा महानंदी, सुधारानी, एवं इंदु मिंज, व्याख्याता, हाई स्कूल बलरामपुर को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील कुमार नायक, एवं महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के स्टाफ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button