छत्तीसगढ़बलरामपुर

आदिवासी समुदाय द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व,,,मांदर की थाप पर थिरके नगर अध्यक्ष…

राजपुर। आदिवासी समुदाय द्वारा सरहुल पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है सरहुल पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना किया जाता है।उराँव समाज द्वारा प्रतिवर्ष समूह में जमा होकर प्राकृतिक पूजा के रूप में सरहुल पर्व का आयोजन कर अपनी खुशी का इजहार किया जाता है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को आदिवासी समुदाय द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ सरहुल पर्व मनाया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा ने भी अपने समूह के माध्यम से पूजा अर्चना के साथ मांदर की थाप पर थिरकते हुए कोषाबाड़ी से गाँधी चौक तक विशाल रैली का आयोजन कर नगर भ्रमण कर समूह को संबोधित करने के साथ ही उत्सव के रूप में सरहुल पर्व मनाया। सरहुल पर्व के दौरान लालसाय मिंज विनय भगत व समाज के सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button