छत्तीसगढ़बलरामपुर

कांग्रेस की सदस्यता अभियान जारी,,,ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से बनाये जा रहे सदस्य…

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान प्रगति पर है।ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से सदस्य कांग्रेस पार्टी द्वारा जोड़ा जाना है। जिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तर पर चीफ इनरोलर के अलावा कई इनरोलर भी बनाए गए हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कई गांव में सतत् संपर्क करके इनरोलर बनाए हैं उनके द्वारा भी सदस्य जोड़े जा रहे हैं। सुनील सिंह ने आह्वान किया है कि परंपरागत सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बूथ में काटे जा रहे सदस्यता फार्म के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ें।ऑनलाइन सदस्यता अभियान में लोगों को जोड़ते हुए सुनील सिंह ने कहा कि धर्म निरपेक्षता समाजवाद जनतंत्रवाद के सिद्धांतों में कांग्रेस विश्वास रखती है और कांग्रेस का प्रत्येक सदस्य इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करता है। इसके अलावा कांग्रेस के सदस्य न तो सामाजिक भेदभाव करते हैं और ना ही इसे किसी भी रूप में अमल में लाते हैं बल्कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए उसे मिटाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रतिबद्ध होते हैं। सुनील सिंह ने आगे यह भी कहा कि अभियान में धीरे-धीरे गति आ रही है, ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, इनरोलर कार्यकर्ता,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस व अन्य सभी प्रकोष्ठ  अभियान में सक्रियता से सदस्य बनाने शुरू कर दिए हैं जिसका लाभ भविष्य में मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button