छत्तीसगढ़

गाय ने जुड़वा बछिया को दिया जन्म,,,लोगो मे बना कौतूहल का विषय…

अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। कभी-कभी कुदरत ऐसा करिश्मा कर देती है, जिससे विज्ञान और आम लोग भी हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंर्तगत कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत जमीरा में देखने को मिला हैं।


       जहां एक गाय ने दो बछिया को जन्म दिया. इसके बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है। इसकी जानकारी फैलते ही आस-पास के सभी ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर पहुचकर इस अजूबा को देखा जो हकीकत के रूप में सामने नजर आई। ग्राम पंचायत जमीरा निवासी तथा गाय के रखवाले बनारसी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोनों बछिया एकदम स्वस्थ व सुंदर हैं। दोनों देखने में एक जैसा प्रतीत हो रही हैं। दोनों बछिया में किसी प्रकार का कोई अंतर नही हैं। उक्त गाय पहली बार में ही दो बछिया को जुड़वा जन्म दी हैं।इस सूचना के बाद लोग गाय और बछड़े को देखने भी पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों के अनुसार इस तरह का मामला पहली बार इस क्षेत्र में देखने को मिला हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button