बलरामपुरशिक्षा

जनपद सदस्य एवं सरपंच ने सौंपा ज्ञापन,,,शाला उन्नयन करने हेतु की माँग,,,

राजपुर। जनपद सदस्य एवं सरपंच ने ग्राम पंचायत कवडू में स्थित प्राथमिक शाला को उन्नयन करने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
   क्षेत्र के जनपद सदस्य नीरज तिवारी एवं सरपंच जगमुनिया ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में ग्राम पंचायत कवडू में केवल प्राथमिक शाला है और यहाँ से माध्यमिक शाला लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यहाँ के विद्यार्थियों को अध्यापन के लिए काफी दूर जाना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत ही कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि यहां के प्राथमिक शाला को पूर्व माध्यमिक शाला बनाये जाने से सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा सुलभता से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन में ग्राम पंचायत कवडू में प्राथमिक शाला को उन्नयन करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला खोले जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button