छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला पंचायत सदस्य ने प्रतिभावान बच्चों को मेडल देकर किया सम्मानित…

राजपुर। जिला पंचायत सदस्य व आदिवासी प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने क्षेत्र में पढ़ने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
    प्रतिभावान बच्चों को पढ़ाई के प्रति लगन एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से बरियों क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेला मरकाम ने क्षेत्र के 10 टॉपर बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संगीता मरकाम लवली राज पूजा सिंह नेताम अंजलि टेकाम अटल बिहारी पायल खलखो जय जगत बसंत राम सीमा फुल मनिया श्रेया सांडिल्य एवं आशा मरकाम को उनके पढ़ाई में बेहतर अंक हासिल करने पर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम, तुलसीदास मरकाम सहित बच्चों के अभिभावकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button