
राजपुर। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी जी मार्गदर्शन में ग्राम डीपाडीह कला पुलिस सहायता केंद्र में डीपाडीह क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आसपास जनप्रतिनिधि सरपंच गण का बैठक लेकर सामुदायिक पुलिसिंग के बारे में बताते हुए लोगों को पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने जुड़ने एवं जोड़ने की सलाह दी गई।इस मौके पर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी डीपाडीह कला योगेंद्र जायसवाल व प्रधान आरक्षक रामसेवक भगत आरक्षक विपिन इक्का एवं आसपास गाँव के सरपंच गण उपस्थित थे।


