छत्तीसगढ़बलरामपुर

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक,,,युवाओं को दी गई जिम्मेदारी…

राजपुर। इस वर्ष नगर गाँधी चौक में मनने वाली दुर्गा पूजा हेतु सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न की गई।इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए वरिष्ठों की देखरेख में युवाओं को दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।


       कोरोना काल के बाद नगर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने हेतु सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से नगर के वरिष्ठ नागरिक नथुनी प्रसाद गुप्ता को पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बैठक में यह निर्णय लिया गया की इस वर्ष दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने हेतु समिति के वरिष्ठ लोगों की देखरेख में युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में दुर्गा पूजा मनाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए आवश्यक सभी सुरक्षा मानक के उपायों के साथ दुर्गा पूजा संपन्न कराने के निर्णय लिया गया।बैठक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के नथुनी प्रसाद गुप्ता उपेंद्र गुप्ता अनिल गर्ग अनिल अग्रवाल सुरेश सोनी मनोज अग्रवाल संजय कश्यप नरेश अग्रवाल एवं युवा वर्ग से शुभम सोनी आकाश गुप्ता पंकज गुप्ता राहुल गुप्ता राजा मिश्रा कौशल चौबे सावन त्रिपाठी सत्यम गुप्ता रजत केसरी धर्मेंद्र सिंह रवि सोनी विभु जायसवाल आर्यन जयसवाल आशीष सोनी अजय गुप्ता आयुष जयसवाल रजत सोनी गौरव उपाध्याय मयंक कश्यप आयुष दुबे प्रियंक कश्यप अभिजीत भारती तेज प्रताप सिंह आकाश भारती बिट्टू गुप्ता एवं दीपेश गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button