छत्तीसगढ़बलरामपुर

दो बाइकों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर,,,एक की मौत पाँच घायल…

राजपुर। राजपुर से गोपालपुर पहुंच मार्ग पतरातू डीएवी स्कूल के समीप सुबह दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि अन्य घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।


           घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 की है जहाँ ग्राम मुरका निवासी 40 वर्षीय शकील पिता अजबुद्दीन साथ में 44 वर्षीय मनसूर पिता कुर्बान बाइक पर सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे थे। पतरातू डीएवी स्कूल के समीप सामने से ग्राम करंवा निवासी 18 वर्षीय प्रेमसाय पिता रामजीत,17 वर्षीय संजय पिता ललन,16 वर्षीय मानसाय पिता फूलसाय व 16 वर्षीय शिवरूप बाइक में सवार होकर राजपुर की ओर से करंवा गांव जा रहे थे।तभी दोनो बाइको में आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई।घटना में मौके पर 40 वर्षीय शकील पिता अबजुद्दीन की मौत हो गई है। मौके पर चीख पुकार चालू हो गया। सूचना उपरांत तत्काल मौके पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह अपने स्टाफों के साथ पहुंच ग्रामीणों की मदद से तीन नाबालिग सहित पांच घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button