बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की थाना/चौकी प्रभारियों को दो टूक,डीजीपी महोदय के निर्देशों का पालन सर्वोपरी



*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की थाना/चौकी प्रभारियों को दो टूक, डीजीपी महोदय के निर्देशों का पालन सर्वोपरि, की जावेगी साप्ताहिक समीक्षा, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता, शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं………*

रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक,जिला बलरामपुर- रामानुजगंज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।



*स्थानांतरण आदेश पर दें शीघ्र रवानगी, अधिकारी कर्मचारी तत्काल ग्रहण करें अपना स्थान*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्थानांतरण आदेश के परिपालन में जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है उन्हें संबंधित थाना चौकी हेतु तत्काल रवानगी देने हेतु निर्देशित किया गया।

*प्रत्येक दिवस संध्या गस्त करें थाना चौकी प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी*


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी एसडीओपी/थाना/चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में शाम 5 बजे के बाद गश्त पर निकले तथा गस्त पेट्रोलिंग नियमित करें, बैंक, एटीएम चेक करें, संदिग्ध व्यक्ति, ठेले वाले, फेरी वाले एवं अन्य को प्रॉपर नियमित चेक करते रहे, मुसाफिर रजिस्टर अपडेट रखें, मुसाफिर रजिस्टर में ठेले वाले व फेरी वाले या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा उनका नाम पता मोबाइल नंबर एवं आवश्यक जानकारी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें, वह कहां से आया है, क्या करने आया है, किसके घर में निवास कर रहा है पूरी जानकारी संबंधित थाना प्रभारी के पास होनी चाहिए।

*चिटफंड के लंबित प्रकरणों की करें शीघ्र विवेचना पूर्ण*


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिटफंड के लंबित प्रकरणों की विवेचना शीघ्र पूर्ण करें ऐसी कंपनियों पर सतत निगरानी रखें लोगों को जागरूक करें जिससे चिटफंड की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ सट्टा मादक द्रव्यों की तस्करी आदि पर पूर्णता लगाम लगाए जाने हेतु

समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु कहा गया। वरिष्ठ कार्यालयों के आदेश/निर्देश का अक्षरशः कियान्वयन करने, थाना/चौकी भवन/कैम्पस को साफ-सुथरा रखने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने एवं अभिलेखों को उत्तम ढंग व रीति रखने हेतु निर्देशित किया गया।

धान की इंटरस्टेट बॉर्डर से तस्करी नहीं होगी बर्दाश्त


पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि धान का इंटर स्टेट बॉर्डर से अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। दूसरे प्रदेशों से अवैध धान का परिवहन करते हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी। *पुलिस अधीक्षक ने कहा हमारी एक छोटी सी गलती हमारे पूर्व में किए गए सारे अच्छे कार्यों को खराब कर देती है। थाना चौकी में प्राप्त फरियाद / सूचना/ रिपोर्ट पर बिना विलंब किये तत्परता के साथ यथोचित कार्यवाही करें उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है तथा इसे बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता भी है पुलिस एवं आमजन के मध्य संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए अधिकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पहल करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चौकी प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना आवश्यक अनुमति प्राप्त किए अपना मुख्यालय ना छोड़े, मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रॉपर निर्धारित गणवेश धारण कर ही प्रेस ब्रीफिंग करें।सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत “आम जनता के मध्य पुलिस” कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा वर्तमान में जिले में अभिव्यक्ति योजना अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह दिनांक 14/11/2021 से दिनांक 20/11/2021 तक 1 सप्ताह तक चलाया जा रहा है जिसमें सभी एसडीओपी एवं थाना चौकी प्रभारी बच्चों को जागरूक करने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें।

उक्त मीटिंग में श्री सुशील कुमार नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन), बलरामपुर, श्री अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, वाड्रफनगर, श्री रितेश चौधरी पुलिस विभागीय अधिकारी कुसमी, श्री नारद सूर्यवंशी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज, रक्षित निरीक्षक श्री सनत ठाकुर, यातायात प्रभारी श्री राजेंद्र साहू तथा समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button