बलरामपुरराजनीति

भाजपा की हुई मैराथन बैठक,,,विरोध के लिए बनी रणनीति,,,

राजपुर। प्रदेश में हो रहे खाद की किल्लत को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है इस संबंध में प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में रविवार को नगर के चौधरी गेस्ट हाउस में सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
    प्रदेश में हो रही खाद की किल्लत को लेकर बलरामपुर जिले के ब्लॉक शंकरगढ़ में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर चौधरी गेस्ट हाउस में सहकारिता प्रकोष्ठ,आर्थिक प्रकोष्ठ,सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा रामकिशुन सिंह के आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आज किसानों की स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि कोई लड़की किसान के लड़के के साथ शादी करना नहीं चाहती किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ने जो वादे किए थे उसका हिसाब हमें लेना है उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में किसान ही नहीं व्यापारी भी ठगे गए हैं आज हर क्षेत्र में अराजकता की स्थिति है शासन सत्ता के विधायक भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि यहां की जनता मुख्यमंत्री के नाम पर वोट दिए।यहाँ मुख्यमंत्री तो नहीं बन सके परंतु स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद भी यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक में संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केदार गुप्ता जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी एवं श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी अपने अपने उद्बोधन व्यक्त किए।


    कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक सहित प्रदेश मंत्री शिव शंकर सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे मंडल उपाध्यक्ष पुष्पांचला चौधरी उमेश झा सुनील गुप्ता अशोक रस्तोगी छोटे लाल गुप्ता शिवनाथ जायसवाल जयप्रकाश गुप्ता मंडल महामंत्री जगवंशी यादव, राजेन्द्र सिंह,संतोष पांडेय,दिलीप गुप्ता,शुभम सोनी,विजय यादव, परमेश्वर यादव, राजेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


       कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने किया एवं स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजपुर अनिल दुबे व मंच संचालन दीपक मित्तल तथा आभार प्रदर्शन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवनाथ जायसवल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button