छत्तीसगढ़बलरामपुर

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के अपहरण के मामले में आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

राजपुर। बरियों चौकी अंतर्गत मानसिक रुप से विक्षिप्त लड़की को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
       पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया जगमेन मराबी ने लिखित शिकायत दर्ज कराया कि मेरी लड़की जो कि मानसिक रूप से पूरी तरह से ठीक नही है जो अकसर गांव में घूमती रहती है दिनांक 24.07.022 को घर नही आई हम लोग पता किये पर पता नही चला। सोमवार को पता करने के दौरान गांव का सीताराम पिता चमरु राम बताया की मैं कल देखा था शाम करीब 3:00 बजे शिव मंदिर के पास। वहाँ से छेरतू राम तिर्की और बृजलाल टोप्पो नाम के आदमी अपनी मोटर सायकल से उसे बैठा कर ले गये फिर मै उनके पीछे गया की लड़की को कहां ले जा रहे है। कुछ देर ले जाने के बाद लड़की को उतारे जो वह वही बैठ गई फिर कुछ लोगो को आता देखाकर वे लोग लड़की को छोड़कर भाग गए।जिसके बाद मै छेरतू राम तिर्की बृजलाल टोप्पो को बोली की जाओ मेरी लड़की को लेकर आओ दोनों जाकर ककना से मेरी लड़की को खोजकर लाए। प्रार्थीया की रिर्पोट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जिसमे बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने चौकी प्रभारी बरियों उप निरीक्षक रजनीश सिंह के हमराह में टीम गठित कर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु निदेर्शित किया गया। जिस पर तत्काल टीम आरोपीयों के ठिकानो पर जा कर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिसमे आरोपीयों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पेश किये जिसे पुलिस ने जप्त कर छेरतू तिर्की पिता बैजनाथ राम उर्म 60 वर्ष भेस्की निवासी एवं बृजलाल टोप्पो पिता नधीया राम टोप्पो उर्म 40 वर्ष ग्राम भेस्की चौकी बरियों निवासी के खिलाफ धारा 366,34 के तहत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
      कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. रजनीश सिंह, स.उ.नि. अभिषेक दुबे, प्रधान आर. नागेन्द्र पाण्डेय, म.प्रधान आर. पुन्नी यादव आर. प्रदीप यादव मनोज लकड़ा परमेश्वर दुबे, नेतराम पैकरा रिंकू गुप्ता, संजय सिंह, म. सहा. आर. रेणु सोनी का सराहनिय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button