छत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपादिल्लीप्रचार प्रसारप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

धान बिक्री की राशि नहीं मिलने से बीमार किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर। जिले के ग्राम भवरमाल निवासी एक आदिवासी किसान ने धान बिक्री की राशि नहीं मिलने पर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने खाते को होल्ड कर उसकी मेहनत की कमाई रोक दी है, जिससे वह गंभीर बीमारी का इलाज कराने में असमर्थ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भवरमाल थाना रामानुजगंज निवासी 60 वर्षीय केदार सिंह, पिता स्वर्गीय मेवा सिंह, लकवा एवं किडनी में पथरी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। किसान ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025-26 में उन्होंने 38.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिसकी कुल राशि 1 लाख 20 हजार 280 रुपये बनती है।


किसान के मुताबिक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामानुजगंज में उनके खाते से भुगतान रोक दिया गया है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि वर्ष 2022 का 1.92 लाख रुपये का ऋण खाते में दर्ज है, जबकि किसान ने दावा किया है कि उन्होंने कभी कोई ऋण नहीं लिया।


केदार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2025 में इसी मामले को लेकर बैंक प्रबंधन और कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पिछले वर्ष की धान बिक्री की राशि जारी कर दी गई थी, लेकिन इस वर्ष फिर भुगतान रोक दिया गया है।


पीड़ित किसान का आरोप है कि 29 अप्रैल 2026 को जब वह बैंक से राशि निकालने पहुंचे तो एक कर्मचारी ने 500 रुपये लेकर 49 हजार रुपये देने की बात कही, लेकिन बाद में खाता होल्ड होने का हवाला देकर भुगतान से इंकार कर दिया। किसान ने आरोप लगाया कि न तो राशि दी गई और न ही लिए गए 500 रुपये वापस किए गए।


कलेक्टर को सौंपे आवेदन में किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर धान बिक्री की बकाया राशि जल्द दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपना इलाज करा सके।

Related Articles

Back to top button