छत्तीसगढ़बलरामपुर

मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गया अपने घर,फिर दिया घटना को अंजाम,,,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजपुर। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ठाकुर प्रसाद पिता परषोतम उम्र 45 वर्ष 28 जनवरी को थाना में रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 27.01.2022 के रात 8 बजे डिगनगर निवासी कमलेश घासी पिता भागुड़ घासी द्वारा उसकी लड़की को मोटर सायकल में बैठाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तथा आरोपी कमलेश के पत्नि फुलमनिया के द्वारा मारपीट की।प्रार्थी के रिर्पोट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामला को विवेचना में इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह के निर्देश पर टीम रवाना होकर कमलेश सोनवानी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।पूछताछ में आरोपी कमलेश सोनवानी उर्फ गुड्डु पिता स्व. भांगुड़ साय जाति घासी उम्र 30 वर्ष निवासी डिगनगर ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने धारा 376,323 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया है।
       इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत, पंकज पोर्ते, महिला प्रधान आरक्षक संतोषी पाण्डेय, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, पवन सिंह, सूरज सिंह, महिला आरक्षक स्वाती राजवाडे, चालक आरक्षक अजय टोप्पो शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button