छत्तीसगढ़बलरामपुर

शांति समिति की बैठक सम्पन्न,,,दी गई समझाईस…

राजपुर।रक्षाबंधन व मोहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक सम्पन्न की गई।


       रक्षाबंधन त्यौहार को मददेनजर अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालेश्वर राम एवं थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में मोहरम त्यौहार एवं रक्षाबंधन त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने एवं कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाने की अपील की गई ।इस दौरान उपस्थित सभी लोगो को सभी अफवाहों से बचते हुए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए समझाईस दी गई।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री भाजपा संजय सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे पार्षद महेंद्र गुप्ता सुरेश सोनी जनपद सदस्य नीरज तिवारी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी बरकत अंसारी अनिल गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक सहित गोपालपुर झींगों मुरका सहित अन्य जगहों के हिन्दू मुस्लिम समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button