छत्तीसगढ़बलरामपुर

ससुर ने बेटी दामाद को उतारा मौत के घाट,,,सहयोग करने के जुर्म में बेटी भी गिरफ्तार…

दुर्गेश गुप्ता
कुसमी। बुधवार को गलफुल्ला नदी के पास संदेहास्पद स्थिति में मिली लाश की गुत्थी कुसमी पुलिस ने सुलझा ली है। ससुर ने ही शराबी दामाद के गाली गलौज से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी बेटी के साथ मिलकर लाश को नदी के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी ससुर व मृतक की पत्नी दोनो को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है।
        ग्राम पंचायत सुरबेना निवासी दीपक टोप्पो पिता चेतू ग्राम सुरबेना 40 वर्ष नगर के भुरसापारा वार्ड क्रमांक 04 के शिवप्रसाद लकडा उर्फ ढोलना के यहाँ घर जमाई रहता था। जिसकी लाश संदेहास्पद स्थिति में बुधवार सुबह गलफुल्ला नदी के पास मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक दीपक के गाली गलौज से परेशान होकर उसके अपने ससुर शिवप्रसाद लकड़ा ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई और फिर देर रात में साक्ष्य छुपाने के लिए बेटी सरिता लकड़ा के साथ मिलकर शव को नदी के किनारे फेंक दिया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और शरीर पर मिले चोट के निशान के आधार पर पुलिस को पहले ही आशंका थी कि किसी ने हत्या करके शव को फेंक दिया है। पीएम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो जाने के बाद शंका के आधार पर मृतक के ससुर शिवप्रसाद व बेटी सरिता से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म क़ाबिल किया। पुलिस ने हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302 ,201, 34 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button