छत्तीसगढ़बलरामपुर

हड़ताल कर रहे तेंदूपत्ता समिति प्रबंधकों के पास पहुंची जिला पंचायत सदस्य,,,दिया उनके मांगों को समर्थन…

न्यूज डेस्क। बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने तेंदूपत्ता समिति प्रबंधकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। श्रीमती प्रभात मेला मरकाम ने बलरामपुर में तेंदूपत्ता समिति प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे हड़ताली कर्मचारियों के पास पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि तेन्दुपत्ता समिति प्रबंधको का विगत 34 वर्षों से बहुप्रतिक्षित लंबित मांग जो नियमितीकरण कर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी का दर्जा से संबंधित हैं,जो सरकार के घोषणापत्र में भी उल्लेखित है को पूर्ण कराने तथा फडमुशियों को कमीशन के अलावा 12,000/ रूपयें वार्षिक मानदेय दिलाने बावत् अनिश्श्चत कालीन हड़ताल जो दिनांक 11/04/2022 से अनवरंत चालू है उसका समर्थन करते हैं।उन्होंने कहा कि उनकी जो मांग है जायज हैं,और मैं उनके माँगो को अपना समर्थन देती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button