मनेन्द्रगढ़

दमोह में असाटी समाज का 11वां अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, देशभर से पहुंचे समाजबंधु, मनेन्द्रगढ़ से पत्रकार सतीश गुप्ता सम्मानित…

दमोह। रानी दमयंती की पावन नगरी दमोह में अखिल भारतीय असाटी महासभा के तत्वावधान तथा असाटी समाज समिति दमोह के संयोजन में 11वां अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक एकता को समर्पित इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति, युवा एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल हुए।

समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ तथा समाज के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता, शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता, महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, श्रीमती अंजना गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका गुप्ता ने समारोह में सहभागिता की। समाज के पत्रकार के रूप में सतीश गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं लकी ड्रॉ की विजेता के रूप में श्रीमती प्रेमलता गुप्ता को मंच पर सम्मान मिला तथा शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता, शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता, महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, अंजना गुप्ता एवं अनामिका गुप्ता ने समारोह में सहभागिता की। समाज के पत्रकार के रूप में सतीश गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं लकी ड्रॉ की विजेता के रूप में प्रेमलता गुप्ता को मंच पर सम्मान मिला तथा शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पंकज असाटी (जीएम, एनएचएआई, नई दिल्ली) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पंकज असाटी (जबलपुर), डॉ. माधुरी (इंदौर), डॉ. चंपालाल फुटेरा, सुनील असाटी ‘मंचू’, सौरभ गोविंददास असाटी, डॉ. भरत असाटी, दिलीप असाटी, सतीश नायक, शिवम असाटी, अभिषेक असाटी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, मनु मिश्रा, वीरेंद्र असाटी, डॉ. रमेश असाटी, अशोक गुप्ता, इंजीनियर रमेश असाटी सहित कई वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

मंच पर अखिल भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार, श्रीमती मालती असाटी तथा अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सामाजिक एकता और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

मंच पर अखिल भारतीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार, मालती असाटी तथा अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सामाजिक एकता और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और शिक्षा व संगठनात्मक एकता के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

इस भव्य आयोजन के सफल संचालन का श्रेय असाटी समाज समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. बृजेन्द्र असाटी तथा समाज के सभी कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं को गया, जिनके सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय असाटी (पुणे), श्रीमती कंचन सत्यप्रकाश असाटी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी ने किया। अंत में श्रीमती विद्या राजेन्द्र असाटी ने आभार व्यक्त किया।

समारोह का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक संतोष असाटी ‘दादा 90’ द्वारा आयोजित भव्य लकी ड्रॉ रहा। लकी ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर श्रीमती नंदा मुकेश असाटी (दमोह) को प्राप्त हुआ। सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ ने पूरे आयोजन को उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय असाटी (पुणे), कंचन सत्यप्रकाश असाटी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी ने किया। अंत में विद्या राजेन्द्र असाटी ने आभार व्यक्त किया।

समारोह का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक संतोष असाटी ‘दादा 90’ द्वारा आयोजित भव्य लकी ड्रॉ रहा। लकी ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर नंदा मुकेश असाटी (दमोह) को प्राप्त हुआ। सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ ने पूरे आयोजन को उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।

Related Articles

Back to top button