Uncategorizedक्राइम/छत्तीसगढ़/बलरामपुर-रामानुजगंज/ पुलिस /ब्रेकिंग न्यूज़ /ड्रग्स कानून /अपराध/ राज्य समाचार

16 करोड़ के 3.14 टन गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, ओडिशा के 4 और तस्कर गिरफ्तार

16 करोड़ रुपये के 3.14 टन गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा के 4 और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

पुलिस ने मामले में ओडिशा के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के अनुसार थाना बसंतपुर क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में कुल 3,139.570 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है, बरामद किया गया था। पहला मामला 29 दिसंबर 2025 का है, जब एक टाटा ट्रक से नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर राजस्थान ले जाया जा रहा 1,198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। वहीं 11 जून 2026 को एक अन्य ट्रक से 1,941.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि ओडिशा के सोनपुर स्थित लोपा ढाबा के पास स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वाहन के माध्यम से ट्रकों में गांजा लोड किया जाता था। ट्रकों की निगरानी जीपीएस के जरिए की जाती थी और तस्करों के बीच मोबाइल एप के माध्यम से संपर्क बना रहता था।इसी बीच ओडिशा एसटीएफ ने 24 जून 2026 को एक अन्य कार्रवाई में आरोपी निलांबर कंहार को 191.300 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में थाना बसंतपुर के दोनों मामलों में शामिल चार अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई।बलरामपुर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर ओडिशा के गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की।

पहचान परेड के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपियों लोकेश शर्मा और आमिष अंसारी ने चारों आरोपियों की पहचान करते हुए बताया कि इन्हीं लोगों ने ट्रकों में गांजा लोड कराया था। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपी- दुर्वाशा साहु (46), थाना कंटामाल, जिला बौध, ओडिशा- सुबुधी साहु (40), थाना कंटामाल, जिला बौध, ओडिशा- अरुण कुमार राणा (34), थाना कंटामाल, जिला बौध, ओडिशा- प्रकाश खटुआ (35), थाना कंटामाल, जिला बौध, ओडिशा पुलिस

अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button