छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

टिकट कटने के बाद मनेन्द्रगढ़ में भ्रमण करते दिखे विधायक,कहा-दर्द किसी ने दिया हो,दवा तो जनता देगी-विनय जायसवाल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल की टिकट कटने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ शहर में घूमते नजर आये. इस दौरान विधायक मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर के व्यापारियों से मिले। शहर भ्रमण के दौरान विधायक ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को आभार करने आया हूँ. मैं क्षेत्र की जनता का हमेशा कर्जदार रहूँगा। वहीँ निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि देखिये आगे क्या होता है. संभावनाएं बहुत है. गरबा के दौरान दिए अपने भाषण को लेकर कहा दर्द भले किसी ने दिया हो,मगर दवा तो क्षेत्र की जनता ही देगी. वहीँ खड़गवां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष का मेरे प्रति प्रेम है। आज के नगर भ्रमण के दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे लगाये गए। बहरहाल अब देखना होगा की डॉक्टर विनय जायसवाल चुनाव किसी पार्टी से लड़ते हैं या फिर निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button