छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजवाड्रफनगर
एसीबी ने स्थापना शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

*बलरामपुर ब्रेकिंग*
एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने वाड्रफ़नगर स्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गौतम सिंह को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

गौतम सिंह ने विभाग के ही एक चपरासी, नितेश पटेल, से एरियर्स की राशि रिलीज़ करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। जब नितेश पटेल 12 हजार रुपये की पहली किश्त देने पहुंचे, तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया।

गौतम सिंह वर्तमान में स्थापना शाखा में पदस्थ थे। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।






