छत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपादिल्लीन्यायालयबलरामपुरमनेन्द्रगढ़रामानुजगंजरायपुर

**रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग के आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार**

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रायपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग के एक मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना डी.डी. नगर थाने में दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2) और 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।



जांच के दौरान एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और अहम सुराग जुटाए। इसके बाद नागपुर निवासी आरोपी मोहम्मद जाकीर और साहिल शेख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन, मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया, जिनकी कुल कीमत लगभग 2,00,000 रुपये आंकी गई है।


पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

Related Articles

Back to top button