गरियाबंदछत्तीसगढ़दिल्लीपुलिसबलरामपुरबिलासपुरभारतमुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

रामानुजगंज से 4 मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का चयन हरिद्वार के लिए हुआ।

7वीं आई एस एफ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार में 26 व 27 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व शुभकामनाएं देने के लिए रामानुजगंज के नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष माननीय श्री रमन अग्रवाल जी ने एक सभा का आयोजन किया जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण विश्वास भी जताई कि हमारे  रामानुजगंज के खिलाड़ी हरिद्वार से अवश्य मेडल जीतकर आएंगे और अपने शहर के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का भी नाम रोशन करेंगे।

रामानुजगंज मार्शल आर्ट/ कराटे के मुख्य प्रशिक्षक शिहान तरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से 500 से अधिक बालक, बालिका, महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें हमारे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 4 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निम्न खिलाड़ियों का चयन हुआ है :- कृष्ण कुमार विश्वकर्मा का सीनियर वर्ग में अंडर 61 किलो भारवर्ग के कुमिते व काता इवेंट्स में। सोनी विश्वकर्मा का सीनियर वर्ग में अंडर 45 किलो भारवर्ग के कुमिते व काता इवेंट्स में।  महिमा सिंह का सबजूनियर वर्ग के 9 व 10 वर्ष में कुमिते व काता इवेंट्स में। व कलमू अंसारी का सीनियर वर्ग में अंडर 50 किलो भारवर्ग के कुमिते व काता इवेंट्स में।

इस शुभकामनाएं देने के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद विजय रावत , ओम प्रकाश गुप्ता , अवधेश यादव  व काफी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावकगण आदि  उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button