खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बलरामपुरबिलासपुरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुररायपुर

आराध्या सोनी ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर किया नगर का नाम रोशन

आराध्या सोनी ने 7वीं ISF राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर नगर का नाम किया रोशन

हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित 7वीं ISF राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में देशभर से प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में नगर की होनहार बालिका आराध्या सोनी ने भी हिस्सा लिया।

आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया और अपने जिले, विद्यालय तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वे नगर के श्री लक्ष्मी नारायण सोनी की सुपुत्री हैं। उनके इस सम्मानजनक प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

प्रतियोगिता से लौटने पर जैसे ही आराध्या बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुँचीं, वहाँ स्कूल के शिक्षकों, सहपाठियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और पुष्पवर्षा ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। स्कूल परिवार ने उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

रामानुजगंज शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों  सहित अनेक स्थानों से लोगों ने आराध्या के पिता लक्ष्मी नारायण सोनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई संदेश भेजे। नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने आराध्या के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

आराध्या की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का समर्पण, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और स्वयं उनकी अथक मेहनत रही है।

नगरवासियों को उम्मीद है कि आराध्या भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Back to top button