रामानुजगंज के चार कराटे खिलाड़ियों ने पंजाब में चमकाया नाम, जीते 8 मेडल

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के चार कराटे खिलाड़ियों ने पंजाब के जालंधर स्थित डी.ए.वी. कॉलेज में 7 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय मंसूरिया इंटरनेशनल ऑल स्टाइल ओपन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में रामानुजगंज मार्शल आर्ट कराटे ट्रेनिंग सेंटर के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से न केवल रामानुजगंज बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा।

छत्तीसगढ़ राज्य के सचिव और मुख्य ट्रेनर शिहान तरुण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से कुल 325 खिलाड़ी शामिल हुए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हमारे खिलाड़ियों का चयन होना और पदक जीतना गर्व की बात है।
प्रतियोगिता में कुंगफू फाइटिंग, ताऊलू, कराटे कुमिते और काता जैसे इवेंट आयोजित हुए। रामानुजगंज के खिलाड़ियों ने खास तौर पर कुमिते और काता वर्गों में मजबूत प्रदर्शन किया।

मेडल विजेता
- आकृति पासवान, सब जूनियर अंडर 30 किलो वर्ग
कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत - महिमा सिंह सिदार, सब जूनियर अंडर 28 किलो वर्ग
कुमिते और काता दोनों में स्वर्ण - सेजल विश्वकर्मा, सब जूनियर अंडर 60 किलो वर्ग
कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत - कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सीनियर अंडर 55 किलो वर्ग
कुमिते और काता दोनों में स्वर्ण

रामानुजगंज टीम ने कुल आठ पदक जीतकर समग्र तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। पंजाब पहला, असम दूसरा और त्रिपुरा तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नगर में हुआ भव्य स्वागत
मेडल विजेता जब रामानुजगंज लौटे तो पूरे शहर में उत्साह का माहौल बन गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में अनूप कश्यप, विजय रावत, अंकित गुप्ता, ललन पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, सीता देवी, किरण पासवान, विपुल सिंह और नरेन्द्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि ये खिलाड़ी नगर की पहचान हैं और इनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
शहरवासियों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और इस उपलब्धि को रामानुजगंज के खेल इतिहास का सुनहरा पल बताया।
शिहान तरुण शर्मा
ट्रेनर, मार्शल आर्ट कराटे ट्रेनिंग सेंटर, रामानुजगंज
📞 8839476013 | 8800475422



