माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर सामाजिक सेवा और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

“माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर सामाजिक सेवा और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन”

रामानुजगंज। माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन द्वारा समाज सुधार की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती के पावन अवसर पर 3 जनवरी 2026 को एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आमंत्रण धर्मशाला, रामानुजगंज में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाव हेतु गरम कपड़ों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।

माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि शिक्षा, सेवा और सम्मान के मूल्यों को समाज में और मजबूत किया जा सके।

संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार, सतीश मालाकार और विनोद भगत तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सैनी ने क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को आत्मसात करें।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सम्मान और जागरूकता भी बढ़ेगी। माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता




