Uncategorized

योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, पुनः मिलने पर जताया आभार…


रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व पुनः सौंपे जाने पर आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन पर पुनः व्यक्त किए गए विश्वास और मार्गदर्शन के लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं श्रद्धा के साथ करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रदेश के हर वर्ग और जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगा। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में योग संस्कृति के व्यापक प्रसार के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related Articles

Back to top button