मनेन्द्रगढ़

सिद्ध बाबा के दर्शन कर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए मनेंद्रगढ़ से पहला जत्था रवाना,श्रावण मास में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने की मंगलमय यात्रा की कामना…

मनेंद्रगढ़। श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) की यात्रा के लिए मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मनेंद्रगढ़ स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।


पहले जत्थे में शहर के युवा ऋषि तिवारी, हर्ष सोनी, अमन श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, रितेश रोचलानी एवं गुलशन त्रिपाठी शामिल हैं। श्रद्धालु देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
श्रद्धालुओं की रवानगी के दौरान सिद्ध बाबा मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।
श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ मनेंद्रगढ़ से पहला जत्था बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ।

Related Articles

Back to top button