लगातार तीसरी बार National School Award से सम्मानित हुआ DWPS मनेंद्रगढ़“Most Competent Teachers” के प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा गया विद्यालय, डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने प्राप्त किया सम्मान

मनेंद्रगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए निरंतर कार्यरत दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ को लगातार तीसरी बार प्रतिष्ठित National School Award से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष विद्यालय को “Most Competent Teachers” के प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा गया। 6 सितंबर 2026 को Welcome Hotel by ITC, New Delhi में आयोजित National School Award समारोह में देशभर से चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ को शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, विषय विशेषज्ञता, समर्पण तथा आधुनिक एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में केंद्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, भारत सरकार चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में विद्यालय की ओर से डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने मंच पर सम्मान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार “Most Competent Teachers” का सम्मान शिक्षकों की मेहनत, दक्षता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। विद्यालय के शिक्षक शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, खेल, कला, संस्कृति और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देते हैं।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विद्यालय को लगातार तीसरी बार National School Award प्राप्त हुआ है। लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों को दिया। प्रबंधन का कहना है कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर मनेंद्रगढ़ के विद्यालय का लगातार तीसरी बार सम्मानित होना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से यह संदेश गया है कि छोटे शहरों के शिक्षण संस्थान भी गुणवत्ता, नवाचार और समर्पित प्रयासों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

