मनेन्द्रगढ़

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, श्रमिकों का सम्मान…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेंद्रगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापुरुषों को नमन करने के साथ श्रमिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर के हृदय स्थल पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में नेतृत्व प्रदान किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अंतिम व्यक्ति के सम्मान के विचार तथा शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी प्रासंगिक है। इसी भावना के साथ श्रमिकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर रफीक मेमन, सुरेंद्र पाल माखीजा, बलबीर सिंह, चुन्नू त्रिपाठी, रूमा चटर्जी, निर्मला चतुर्वेदी, राजकुमार जैन, अमित पुरी, रुक्मणी खोपरागढ़े, दीपक श्रीवास्तव, शरण सिंह एवं टीपी सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने भी महापुरुषों के विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक समाज और देश की प्रगति की मजबूत नींव हैं। उनके श्रम और योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में रवि जैन, गोपाल गुप्ता, नीलिमा श्यामल, अभिषेक वर्मा, व्यंकटेश सिंह, स्नेहिल शुक्ला, शुभम सिंह, भावेश जैन, ममता रजक, अजीत सिंह, रामगोपाल यादव, संजय यादव, संतोष वर्मा, चंद्रमणि, देव, कृष्ण चौधरी, सुलेमान खान, साबिर खान एवं सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button