Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

नन्हे-मुन्नों के बीच पहुंचे डीएफओ, खिलौने पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

नन्हे हाथों में खिलौने, चेहरों पर मुस्कान, बच्चों संग डीएफओ ने बिताए खुशी के पल

बलरामपुर, 1 अक्टूबर 2026। आंगन मिलन सेवा के तहत ग्राम पंचायत महेशपुर के आंगनबाड़ी केंद्र दलधोवा (नवापारा) में गुरुवार को बच्चों के लिए आत्मीय और खुशनुमा माहौल देखने को मिला। वनमंडलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें रंग-बिरंगे खिलौने एवं फल वितरित किए।

उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनी। डीएफओ श्री बाजपेयी ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके नाम पूछे और खेल-खेल में उनका उत्साह बढ़ाया। अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे भी सहज हो गए और पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में शामिल हुए।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी ने कहा कि बचपन जीवन की सबसे कोमल और महत्वपूर्ण अवस्था है। इस दौरान बच्चों को मिलने वाला प्यार, पोषण और प्रोत्साहन उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से सीखने से बच्चों की रचनात्मकता और समझ विकसित होती है, जबकि पौष्टिक आहार उनके स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों और अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे आंगनबाड़ी केंद्र के वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

Related Articles

Back to top button