Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

सड़क हादसे में अधिवक्ता निराला गुप्ता का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता संघ में शोक की लहर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता निराला गुप्ता का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता संघ ने जताया गहरा शोक

रामानुजगंज। अधिवक्ता संघ रामानुजगंज से दुखद खबर सामने आई है। अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता श्री रमेश गुप्ता के बड़े पुत्र एवं अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के सदस्य अधिवक्ता श्री निराला गुप्ता का मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता संघ सहित पूरे न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

निराला गुप्ता के असामयिक निधन से अधिवक्ता संघ ने एक होनहार अधिवक्ता को खो दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ताओं में गहरा दुख व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने उनके निधन को संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अधिवक्ता संघ रामानुजगंज द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे न्यायालय प्रांगण में शोकसभा आयोजित की जाएगी। शोकसभा में दिवंगत अधिवक्ता निराला गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

शोकसभा के पश्चात अधिवक्ता संघ के समस्त सदस्य आज की न्यायालयीन कार्यवाही से विरत रहेंगे। संघ द्वारा आज के समस्त न्यायालयीन कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

अधिवक्ता संघ की ओर से इस संबंध में सूचना की प्रतिलिपि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित रामानुजगंज स्थित विभिन्न न्यायालयों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

Related Articles

Back to top button