बलरामपुर

बलरामपुर जिले में भी सीएम का हर्षोल्लास से मना जन्मदिवस, विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को दिया फल व कपड़े…..

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर सहित अन्य विकास खंडों में मनाया गया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान मुख्यमंत्री सभी वर्गों को लेकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश में उनके कार्यों के लिए कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभा रहे हैं उनके दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।
विधायक प्रतिनिधि बलरामपुर विनोद तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि किसान परिवार के भूपेश बघेल आम लोगों के दर्द को समझते हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के विकास के लिए बेहतर कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह की योजनाएं मजदूर किसान व सर्वहारा वर्ग के लिए लाई गई है, उससे छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ी है।


आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉक्टर बी.
एन. द्विवेदी का भी जन्म दिवस इस अवसर पर मनाया गया और उपस्थित कांग्रेस जनों ने उन्हें भी बधाई दी और कहा यह सुखद संयोग है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के दिन ही हमारे कोषाध्यक्ष महोदय का भी जन्म दिवस है। शुभकामनाएं देते हुए सबने कामना की और कहां आप दोनों दीर्घायु हो निरंतर अपने प्रगति पथ पर अग्रसर रहें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती खोरेन खलखो महामंत्री श्री जितेंद्र गुप्ता,लालसाय मिंज,राजकुमार सोनी,पूरन जायसवाल विकास बंसल,विद्यानंद दुबे,नीरज तिवारी,संतोष सोनी,आदित्य विभु व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button